फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के लिए भेजी बागेश्वर की मिट्टी और जल

विज्ञापन
बागेश्वर से अयोध्या के लिए कलश लेकर रवाना होते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राम मंदिर निर्माण के लिए जिले के हिंदू संगठनों ने यहां की मिट्टी और जल कलश में भरकर अयोध्या भेजी है। बृहस्पतिवार को विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारे से कलशयात्रा निकाली। पदाधिकारी कलश लेकर अयोध्या को रवाना हुए। पांच अगस्त को कार्यकर्ता अयोध्या में शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलश में जिले के पवित्र स्थानों की मिट्टी और जल भेजा गया है। बागनाथ, गोपेश्वर महादेव (कांडा), बैजनाथ धाम (गरुड़), सरयू उद्गम स्थल सरमूल (कपकोट), मलकेश्वर महादेव (काफलीगैर) की मिट्टी और जल अयोध्या के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि शिलान्यास के मौके पर बागेश्वर सरयू तट पर एक हजार दीये जलाए जाएंगे। कलश यात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, जिलामंत्री संजय सिंह नेगी, बजरंग दल जिला संयोजक नरेंद्र सिंह धामी, बजरंग दल सहसंयोजक विजय परिहार, जिला सुरक्षा प्रमुख कमल नगरकोटी, जिला प्रचारक तारा सिंह रावत, जिला मीडिया प्रमुख भाष्कर नेगी, विभागाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, हिजामं जिलाध्यक्ष हरीश सोनी, प्रदेश महामंत्री रोहित पंत, जितेंद्र पंत, नरेश, ताराशंकर रावत, आकाश कुमार, जिला गोरक्षा प्रमुख रवि भारती, सुरेश धपोला, कमल मलड़ा, अर्जुन थापा, गौरव रौतेला, योगेश तिवारी, विनोद सिंह, सचिन कुमार, भूपेंद्र कुमार, रणजीत सिंह भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें