फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरेही पट्टी में आज शुरू हो सकती है पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान ने खरेही पट्टी में फुंकी मोटर को बदलने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को मोटर लगने के बाद देर सायं या मंगलवार को क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन


जल संस्थान का खरेही पट्टी में पेयजल योजना है। इससे करीब सात सौ परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है। कुछ दिन पहले यहां मोटर फुंक गई थी इससे पिछले कुछ दिनों से मल्ला सरना गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। करीब डेढ़ सौ परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। महिलाएं दो किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इधर जल संस्थान का दावा है कि फुंकी हुई मोटर को बदलने का काम शुरू हो गया। जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने बताया सोमवार को मोटर लगा कर पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें