धरमघर। राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह कार्की की 92 साल की मां जयंती कार्की का निधन हो गया। वह पिछले एक माह से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनका शुक्रवार को रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया। शोक जताने वालों में गंगा सिंह पांगती, राजेंद्र महर, गोकुल पंचपाल, परसी लाल, जीवन लाल, मनोहर पंचपाल आदि थे।