फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत निधि समिति में खाताधारकों ने रुपये न लौटने पर काटा हंगामा

Fri, 03 May 2019 11:33 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
500 के नोट का सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागनाथ वैली में एक बार फिर समिति द्वारा खाताधारकों की मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। इस बार अनंत निधि समिति में खाताधारकों ने जमा रुपया नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए दफ्तर में हंगामा काटा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को समिति के एजेंट और खाताधारक अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के दफ्तर में पहुंचे। समिति की एजेंट बसंती देवी ने बताया कि वह सालों से समिति में खाताधारकों के रुपये जमा कर रही हैं। लाखों से ज्यादा रुपये जमा कराए गए हैं। कई उपभोक्ताओं के खाते की अवधि पूरी हो चुकी है। 

इसके बावजूद समिति से उनके रुपये नहीं लौटाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाताधारक उनके घर पर पहुंच रहे हैं लेकिन समिति संचालक रुपये नहीं लौटा रहे हैं। खाताधारक दुर्गा देवी ने कहा कि उनके 27 हजार रुपये भी फंसे हुए हैं। खाताधारकों ने एसपी से मामले की जांच करने और उनके जमा धन को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। खाताधारकों ने हंगामा काटना शुरू किया तो दफ्तर से कर्मचारी गायब हो गए। 

समिति के खिलाफ कपकोट में पहले से ही एक केस दर्ज है, इसकी जांच हो रही है। यदि यहां भी लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश चंद्र जोशी, सीओ बागेश्वर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें