फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 प्रत्याशियों ने नहीं दिया चुनावी खर्च का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनाव खत्म होने के एक माह बाद भी अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों सहित कुल 22 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। निर्धारित समय सीमा में खर्च का ब्योरा नहीं देने पर रिटर्निंग आफीसर प्रत्याशियों को नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका बागेश्वर में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से सात ने चुनाव लड़ा और छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश खेतवाल, कुंदन परिहार, महेश कांडपाल, दीप चंद्र, प्रमोद मेहता, गंगा किरमोलिया, एनबी भट्ट, हीराबल्लभ भट्ट, मंजू बिष्ट, सुल्तान खान ने चुनाव खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को दे दिया है। वहीं गोविंद भंडारी, कुंदन धपोला और हरीश नगरकोटी ने अभी तक खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है।

इधर कपकोट नगर पंचायत चुनाव में गोविंद सिंह बिष्ट, चंदन सिंह ने खर्च का ब्योरा दे दिया है, जबकि गिरीश जोशी ने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है। आरओ ने निर्धारित समय तक खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने पर नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। इधर ब्योरा जमा नहीं कर वाले प्रत्याशियों ने व्यस्तता का हवाला देते हुए बताया कि वह जल्द ही खर्च का ब्योरा जमा करेंगे। इसके अलावा बागेश्वर नगर पालिका से 10 और कपकोट नगर पंचायत से आठ वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन


प्रत्याशी को मतगणना के बाद खर्च का ब्यौरा जमा करने का एक माह का समय दिया जाता है। ज्यादातर प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा जमा कर दिया है। जिन्होंने ब्यौरा जमा नहीं किया है उन्हें आरओ नोटिस जारी करेंगे। - पूनम पाठक, डीपीआरओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें