बागेश्वर। हंस फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला की स्मृति में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में राजकीय कन्या हाईस्कूल रावतसेरा की निकिता धपोला प्रथम रही। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला ने अव्वल प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।
राइंका देवतोली में आयोजित प्रतिभाखोज प्रतियोगिता में राइंका देवतोली की बबीता और कृष्णपाल दोनों राइंका देवतोली द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राइंका के प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने प्रतियोगी परीक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए फायदेमंद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंडारीगांव के ग्राम प्रधान राम लाल दास और संचालन दीपक रौतेला ने किया। संयोजक पंकज डसीला ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, डॉ. अरविंद मिश्रा, पंकज माजिला, चंद्रशेखर रौतेला, आनंद मेहता, अजय उप्रेती, प्रदीप जोशी आदि थे। ब्यूरो