फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को लेकर स्वतंत्रत्रता संग्राम सेनानी जोशी ने 25 अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। बनलेख क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक में क्षेत्र की मंजूर सड़कों का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी ने प्रशासन से सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 25 अक्तूूबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

मूल नारायण मंदिर बनलेख में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि एससीपी के तहत बनलेख-ग्वादोली लिंक सड़क, बनलेख-पतकन्या, बनलेख-विजयपुर सड़क काफी पहले मंजूर हो गई थी। अभी तक इनका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाई है। सड़कें बनने से ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है। गांवों के उत्पाद भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांवों के विकास पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए बजट आवंटित न होने से प्रस्तावित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोशी ने कहा कि वह समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्रयासरत हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ 25 अक्तूबर से अनशन पर बैठ जाएंगे। बैठक में ग्राम प्रधान शेर राम मॉउडियार और पार्वती देवी अक्सोड़ा समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें