फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस के खंभों की जगह लगे लोहे के पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने जिले के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत पैठाण के धौलियापाटा और सैमपुर गांव में लगे बांस के खंभों को हटाकर उनकी जगह अब लोहे के पोल लगा दिए हैं। इसी के साथ ग्रामीणों को अब बिजली का करंट लगने के भय से निजात मिल गई है। इस समस्या पर आधारित खबर को अमर उजाला के 17 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।

मालूम हो कि धौलियापाटा और सैमपुर गांव में ऊर्जा निगम ने बांस के खंभे खड़े कर बिजली की आपूर्ति की थी। इससे ग्रामीणों को करंट लगने का भय बना था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र बनाई ने जन सुनवाई दिवस में इस समस्या को उठाया था। तब ग्रामीणों की इस समस्या पर आधारित खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने गांव का भ्रमण किया। शिकायत की पुष्टि होने पर उन्होंने ऊर्जा निगम को तुरंत लोहे के पोल लगवाने के निर्देेश दिए। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे के निर्देश पर लाइनमैन उमेश पंत और बसंत जोशी ने गांव पहुंचकर बांस के खंभों की जगह लोहे के पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कर दी है। ग्राम प्रधान बनाई ने प्रशासन, ऊर्जा निगम के सहयोग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें