फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में कैल्शियम की दवा का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कैल्शियम की दवा का टोटा बना हुआ है। जरूरतमंदों को एक गोली तक नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन माह से सरकारी अस्पतालों में यह समस्या बनी है। इससे गर्भवती महिलाओं, वृद्धों के साथ ही हड्डी और जोड़ रोगियों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

बागेश्वर में जिला अस्पताल से लेकर कपकोट, बैजनाथ, कांडा सीएचसी और नौ पीएचसी से लेकर छह अतिरिक्त पीएचसी तक कैल्शियम की गोलियां नहीं हैं। 14 एलोपैथिक अस्पतालों में भी गोलियां नहीं मिल रहीं। अस्पताल में चिकित्सक जरूरतमंदों की पंजीकरण पर्ची पर कैल्शियम की दवा लिखकर दे रहे हैं। लेकिन मरीजों को यह दवा केंद्रों में नहीं मिल पा रही है। उन्हें बिना दवा के बैरंग लौटना पड़ रहा है। पूछने पर केंद्रों के फार्मेसिस्ट आपूर्ति न होने का हवाला दे रहे हैं। मरीजों को यह दवा बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आपूर्ति में विलंब से कैल्शियम की दवा का अभाव बना हुआ है। महानिदेशालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है। कैल्शियम की गोलियों की नई खेप के लिए मांग भेजी गई है।
डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें