फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण को हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शुक्रवार को जिला सभागार में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अभियान चलाकर फुटपाथों एवं सड़कों पर अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों पर लगाए गए ऐसे होर्डिंग जो वाहन संचालन में बाधा उत्पन्न करते हों उन्हें तत्काल हटवाएं।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर तत्काल चालान करें।

डीएम ने लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, सूचना संकेत, पैरापिट लगवाने के साथ समय-समय पर स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारियों को जिले में वाहन चालकों की परीक्षा के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण के लिए भूमि चयन के निर्देश दिए।

सीईओ को समय-समय पर स्कूली बच्चों एवं अन्य प्रयोक्ताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को पर्वतीय मार्गों पर रात में वाहन संचालन पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने परिवहन अधिकारी को अगली बैठक में दुर्घटना के कारणों का पूरा विवरण डाटा सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी मुकेश कुमार, एडीएम राहुल गोयल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र सिंह बिष्ट, कांडा रिंकू बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पूजा नयाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें