फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पीजी कॉलेज के छात्रों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बीती 23 नवंबर की रात छात्रसंघ उपाध्यक्ष और अन्य छात्रों के साथ हुई मारपीट के मामले में बगैर जांच पड़ताल के कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की सारी सूचना तब दूरभाष पर प्रशासन को दी गई थी। प्रशासन ने इस पर पुलिस प्रशासन को निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद छात्रसंघ उपाध्यक्ष और मारपीट के दौरान बीच बचाव को आए दो छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था।

उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, सचिव रोहित पंत, बबलू मेहरा, अर्जुन टाकुली, भाष्कर पंत, हर्षित शाही, कमलेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम राहुल गोयल ने छात्रों को पुलिस प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें