फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का प्रचार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारत सरकार के एक से 15 अक्तूबर तक आयोजित ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा की सफलता के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड गरुड़, बागेश्वर और कपकोट के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं जिले के राजस्व उप निरीक्षकों और रोजगार सहायकों ने प्रतिभाग किया। सभी से पखवाड़े के कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में डीडीओ/मास्टर ट्रेनर केएन तिवारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी/मास्टर ट्रेनर पूनम पाठक ने बताया कि एक से 15 अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य विभागों और त्रिस्तरीय पंचायतों के सहयोग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। डीडीओ ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के अंतर्गत विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान रथों का संचालन होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पेयजल और स्वच्छता के अलावा त्रिस्तरीय पंचायतों की संयुक्त पहल पर समस्त ग्राम पंचायतों में उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक ने बताया कि जिले में मिशन अंत्योदय के अंतर्गत चयनित 75 ग्राम सभाओं में इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक अक्तूबर को स्वच्छता श्रमदान दिवस, दो को ग्राम सभाओं की खुली बैठकों का आयोजन, पांच को स्वास्थ्य परीक्षण एवं वजन पोषण दिवस का आयोजन किया जाएगा। तीन से 15 अक्टूबर तक रोस्टर के अनुसार ग्राम सभाओं में खुली बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें