फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने दफनाए गए शिशु के शव को निकाला 

Sun, 24 Sep 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास दफनाए गए एक नवजात शिशु के शव को कुत्तों ने गड्ढे से बाहर निकाल लिया। लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह जिला अस्पताल के पास सरयू नदी किनारे कुत्ते नवजात शिशु का शव नोच रहे थे। तभी एक व्यक्ति की नजर पर उस पर पड़ी। उसके द्वारा आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देने पर सूचना पुलिस को दी गई।

कोतवाल टीआर वर्मा मौके पर पहुंचे। कुत्तों को भगाने के बाद शिशु के शव का दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व किसी महिला का समय से पूर्व बच्चा पैदा हो गया था। कमजोर होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिजन शिशु के शव को नदी किनारे दफनाकर पत्थरों से ढक गए थे। रविवार को कुत्तों ने उसे बाहर निकाल लिया था। हालांकि कोतवाल का कहना है कि शिशु के संबंध में अस्पताल और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें