फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के 11 पदक विजेता खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षक सम्मानित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून की ओर से खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


29 अगस्त को खेल दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और खेल मंत्री प्रदेश के पदक विजेेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसमें बागेश्वर के ताइक्वांडों में 11 राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और उनके प्रशिक्षक शामिल हैं।

सम्मान पाने वालों में बागेश्वर की श्रद्धा जोशी, रुचि कालाकोटी, दीपा आर्या, प्रियंका रानी, हरषिका कक्कड़, विशाखा शाह, पल्लवी उप्रेती, हेमंत गढ़िया, कुलदीप कोरंगा, किरन नेगी (प्रशिक्षक), कमलेश कुमार तिवारी (प्रशिक्षक) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला क्रिड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, ताइक्वांडों खेल संघ के हीरा सिंह धपोला, दरबान सिंह परिहार, अनिल कार्की, ठाकुर सिंह राणा समेत समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें