फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर नहीं मिलने से खाली हाथ लौटे 150 उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस की किल्लत जारी है। रविवार को भागीरथी बाइपास में सिलेंडर बांटे गए। इस दौरान सिलेंडर कम और उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ होने से मारामारी की स्थिति रही। करीब 150 उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिले में सिलेंडरों का बैकलॉग 2300 बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्लांट से कम सिलेंडरों की आपूर्ति होने से जिले में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। बागेश्वर नगर में भी रसोई गैस लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही है। रविवार को सिलेंडरों के लिए मारामारी रही। रविवार को गैस विभाग ने प्लांट से आए करीब 420 सिलेंडर भागीरथी बाइपास पर बांटे।

इस दौरान वहां 550 से अधिक उपभोक्ताओं की भीड़ सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गई। इससे सिलेंडर वितरण में गैस कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिलेंडर नहीं मिलने से करीब 150 उपभोक्ता खाली हाथ लौटे। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन


रीमा क्षेत्र में एक वाहन भेजने के बाद आधे उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। गैस प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि सोमवार को एक वाहन रीमा भेजा जाएगा। रविवार को सिलेंडरों का बैकलॉग 2600 से घटकर 2300 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें