फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन लाइन के लिए गड्ढा खोदा, घरों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने के लिए इन दिनों यहां भूमिगत लाइन बिछाने का काम चल रहा है है। कंपनी ने सोमेश्वर से कौसानी तक सड़क के किनारे नाली का खुदान कर दिया है, लेकिन मिट्टी खुदान के बाद तुरंत लाइन नहीं बिछाई जा रही है। इससे बिजोरिया के लोगों के घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। प्रभावितों ने कंपनी के अधिकारियों से गड्ढा शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन


भूपाल सिंह और मोती सिंह ने बताया कि दूरसंचार की एक निजी कंपनी ने उनके घर के नजदीक अल्मोड़ा सड़क के किनारे भूमिगत टेलीफोन लाइन बिछाने के लिए काफी समय पहले गड्ढे की खुदाई कराई थी। लाइन नहीं बिछने से गड्ढे में बरसात का पानी भर रहा है। इससे उनके मकानों को खतरा हो गया है। मौके पर भूस्खलन भी हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनके घरों को किसी प्रकार की कोई क्षति हुई तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें