फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का देना होगा यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका अब डोर टू डोर से कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज ले सकती है। नगर पालिका का यूजर चार्ज लेने का गजट नोटिफिकेशन हो गया है। जल्द ही नगर पालिका यूजर चार्ज लेना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

नगर पालिका 11 वार्डों के तहत शहरी क्षेत्र में घर-घर, बाजार, दुकानों-होटलों, रेस्टोरेंट, आफिस वगैरह से कूड़ा कलेक्शन करती है। कूड़ा कलेक्शन में दो गाड़ियां डोर टू डोर और दो गाड़ियां कूड़ेदानों से कूड़ा उठाने में लगी हुई है। इनमें 10-12 कर्मचारी काम करते हैं। रोजाना पेट्रोल-डीजल और गाड़ी के रखरखाव का भी खर्च होता है। अभी तक नगर पालिका यूजर चार्ज नहीं लेती थी। इधर यूजर चार्ज लेने के प्रस्ताव को पिछली बोर्ड ने मंजूरी दे थी। तब यूजर चार्ज के लिए गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। इधर चार्ज लेने का नोटिफिकेशन हो गया है। इसके बाद नगर पालिका यूजर चार्ज लेने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि जून से यूजर चार्ज लेना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन



श्रेणी यूजर चार्ज
प्रति घर/प्रति परिवार 20
गरीबी रेखा से नीचे के परिवार 10
दुकान(किराना, कपड़ा, जूता, किताब) 30
सब्जी-फल विक्रेता 100
फुटपाथ का छोटे व्यवसाय 10
आटा चक्की 100
होटल/लॉज/गेस्ट हाउस 200
रेस्टोरेंट 150
स्कूल/कॉलेज/शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान 100
मेडिकल स्टोर 100
सभी दफ्तर 100
मिठाई की दुकान 25
शराब की दुकान 200
बैंक्वेट हाल 200
मीट, मछली, मुर्गा 50
कोट
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर यूजर चार्ज लिया जाता है। नगर पालिका के यूजर चार्ज लेने का गजट नोटिफिकेशन हो गया है।
राजदेव जायसी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें