फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से कपकोटवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विकास खंड के विभिन्न में हो रही बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। दिवाली त्यौहार पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ऊर्जा निगम से अनियमितता शीघ्र दूर करने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गत एक सप्ताह से ब्लाक क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली चल रही है। जिससे आम लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित आपूर्ति न होने से कुटीर उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह ऊर्जा निगम से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने निगम से आपूर्ति शीघ्र नियमित करने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिह ऐठानी, कपकोट तारा कपकोटी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, पूर्व सभासद हेम पांडे, पूर्व प्रधान हरीश जोशी आदि शामिल हैं। इधर ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने पर ही शटडाउन लिया जाता है बांकी समय आपूर्ति सुचारु चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें