फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने छात्र छात्राएं लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज सूपी के छात्र छात्राओं का एक दल अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने लखनऊ रवाना हो गए हैं। आइआइएएस लखनऊ में चार अक्टूबर से पांच दिवसीय विज्ञान मेले में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव योजना के तहत राइंका सूपी का विद्यालय केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव लखनऊ के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन


छात्र छात्राओं के दल के साथ शिक्षक राकेश सिंह एवं गुरुनाम सिंह हैं। दल को प्रधानाचार्य हरीश कुमार व विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मोहन प्रकाश आर्या ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। प्रधानाचार्य हरीश कुमार ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं से लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर हरीश कुमार, मोहन प्रकाश आर्या, राकेश सिंह, गुरुनाम सिंह, गिरीश पाण्डेय, भाष्कर जोशी, दीपक, लोकपाल सिंह केशर सिंह, प्रवीण सिंह, ईश्वर सिंह, मोहन सिंह, मानूली देबी आदि लोग उपस्थित थे ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें