बागेश्वर। बालीघाट-धरमघर सड़क की हालत काफी बदहाल बनी थी। दो माह पहले यह मार्ग डुंगरी गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गया था। पीएमजीएसवाई ने तब से सड़क ठीक नहीं की है।
सड़क हालत बदहाल होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पुंगरघाटी विकास मंच के प्रवक्ता हरीश कालाकोटी ने बताया कि सड़क में रोजाना दो सौ से भी अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आना जाना है। जरा सी असावधानी होने पर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं से सड़क की दशा शीघ्र ठीक करने की मांग की है।