फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शिक्षकों के चल रही हैं इंटर विज्ञान की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनता इंटर कॉलेज फरसाली में छह साल से इंटर विज्ञान की कक्षाएं बिना शिक्षक के ही चल रही हैं। शासन ने इंटर में विज्ञान की मान्यता तो प्रदान कर दी, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं की। अब बच्चे निजी खर्च पर शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन


फरसाली में 2012 में शासन ने इंटर में विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रदान की थी। विज्ञान में प्रवक्ता के चार, प्रयोगशाला सहायक के तीन पद सृजित किए गए थे, लेकिन छह साल बाद भी सभी पद रिक्त चल रहे हैं। कला वर्ग में भी विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र के पद रिक्त चल रहे हैं। एलटी में सामाजिक विषय का पद रिक्त होने से बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रबंधन ने विद्यालय में पीटीए के तहत शिक्षकों की तैनाती की है जिनके भुगतान के लिए बच्चों से फीस ली जा रही है।

प्रवक्ता के इस्तीफे ने बढ़ाई मुश्किल
बागेश्वर। जनता इंटर कॉलेज फरसाली में अंग्रेजी के प्रवक्ता द्वारा गत दिनों इस्तीफा देने के बाद से विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि प्रबंधन ने पुनर्विचार का नोटिस जारी किया है। प्रधानाचार्य सुनील पांडेय ने बताया कि शिक्षक ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है जिस पर कोई विवाद नहीं है। सूचना सीईओ को भेज दी है।
विज्ञापन


अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर शासन से रोक लगी है जैसे ही हटेगी तैनाती कर दी जाएगी। अंग्रेजी प्रवक्ता के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। मामला अभी प्रबंधन के पास ही होगा। मेरे पास सूचना आएगी तभी इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- हरीश रावत, सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें