बागेश्वर। कपकोट तहसील के अंतर्गत मल्ला दानपुर क्षेत्र से एक ग्रामीण के पिंडर नदी में बह जाने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने खोज का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने चमोली प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।
कपकोट थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने बताया कि गुरुवार की सायं किसी ग्रामीण ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में जानकारी दी कि मल्ला दानपुर क्षेत्र से एक ग्रामीण जंगल गया हुआ था। पैर फिसलकर गिर जाने से वह उफनती पिंडर नदी में गिर गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा है। ग्रामीण की खोज का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन को ग्रामीण के बारे में कोई सूचना नहीं है। पिंडर नदी चमोली की तरफ बहती है। प्रशासन ने चमोली प्रशासन को भी सूचित किया है।