फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओले गिरने से कमेड़ीदेवी क्षेत्र में पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह मौसम साफ था। दिन में तेज धूप खिली रही। दोपहर दो बजे से एकाएक आसमान बादलों से घिर गया। काले बादल छाते ही दिन में अंधेरा सा छा गया। इस दौरान तेज चमक व गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


कपकोट तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में ओले गिरे। कमेड़ीदेवी क्षेत्र के जाखनी, मजगांव, शेरी, भंतोला, महरूड़ी आदि क्षेत्रों में बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए लगाए गए पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। गेहूं और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता ने क्षति का आंकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

इधर ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। घाटी वाले क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि फसलों को समेट रहे किसान मौसम के मिजाज से परेशान हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 28, 29, 30 अप्रैल और एक मई को तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें