बागेश्वर। राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम के अध्यक्ष और किसान संगठन के संरक्षक शंकर राम कोहली ने सरकार पर किसानों से किए वायदे पूरा करने में असफल रहने का आरोप मढ़ा है।
कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने सरकार बनने पर किसानों के फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। सरकार ऋण माफ करने के बजाए उनसे वसूली पर आमदा है। उन्होंने कहा कि समय पर किसान हित में काम नहीं किया तो डबल इंजन की सरकार को आने वाले चुनावों में नुकसान उठाना पड़ेगा।