फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के साथ बिखौती मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के धौलांणी तोक स्थित श्री श्री 1008 लाटू देवता के मंदिर में आयोजित स्याल्दे बिखौती का मेला भंडारे के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

मंदिर में क्षेत्र की सुख शांति के लिए सामूहिक रूप से गोदान किया गया। मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मनौती पूरी होने पर मंदिर में घंटी, शंख और पूजा के बर्तन अर्पित किए। पुजारी लीलाधर उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय आदि ने प्रसाद वितरण किया।

मंदिर में नए अनाज का प्रसाद बनाकर लाटू देवता, भगवती माता और बाण देवता को भोग लगाया गया। लोगों ने लाटू देवता से फसलों को बचाने की प्रार्थना की। गोदान पंडित चंद्रशेखर जोशी ने कराया।
विज्ञापन


वहां बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, सभासद गिरीश जोशी, कै. हरीश कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, नंदन कपकोटी, मोहन कपकोटी, हीरा बल्लभ जोशी, हरीश सिंह बिष्ट, मान सिंह कपकोटी, दलीप कपकोटी, राम चंद्र जोशी, दीवान मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें