बागेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर तीनों ब्लाकों में भी कार्यकारिणी गठित की गई।
बागेश्वर विकासखंड के लिए लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता संजय कार्की को अध्यक्ष, इंटर कॉलेज घिंघारुतोला के शिक्षक डॉ. गिरीश पंत को सचिव, गरुड़ ब्लॉक के लिए जीआइसी लोहारचौरा के प्रवक्ता हरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, सिंचाई विभाग के प्रमोद बिष्ट को सचिव, कपकोट ब्लॉक के लिए इंटर कालेज असौं के प्रवक्ता प्रकाश सिंह टाकुली को अध्यक्ष, लोनिवि के अभियंता गोविंद मेहरा को सचिव नियुक्त किया गया। राइंका खुनौली के शिक्षक संगम साह को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
कहा कि 31 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नए वर्ष में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजे जाएंगे। मांगों को लेकर सांसद व विधायक का घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो 31 जनवरी 2018 के बाद कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी, प्रदीप गड़िया, हेम तिवारी, राजेंद्र पूना, संजय कार्की, प्रकाश जोशी, आलोक पांडेय, प्रमोद बिष्ट, एमके जोशी आदि शिक्षक थे।