पिंडारी सड़क के हरसीला से मलबा हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
लोनिवि ने पिंडारी सड़क के विभिन्न हिस्सों मेें बरसात और चौड़ीकरण के दौरान आए मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। पिंडारी सड़क के हरसीला से दणों तक बरसात और सड़क के चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आया था। सड़क में चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। सड़क से मलबा नहीं हटने से सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पिछले दिनों कपकोट के विधायक भौर्याल ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को उत्तरायणी मेले से पहले सड़क से मलबा शीघ्र हटाने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने अब हरसीला से सड़क से मलबा हटाना शुरू कर दिया है।