बागेश्वर। नगर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला जारी है। सोमवार रात को हनुमान के अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार का वध, मेघनाद के नागफांस में हनुमान के बंधने और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।
सीता की भूमिका आशीष साह, हनुमान कंचन साह, रावण गुलशन कक्कड़ और अक्षय कुमार की भूमिका कमल रावल ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेंद्र उपाध्याय, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, दलीप मेहरा, हेमंत साह, पूरन भरड़ा, पुनीत साह, नवीन साह आदि थे।