फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगग्रस्त हुई मल्ला दानपुर के खेतों में बोई गई चौलाई की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड के मल्ला दानपुर क्षेत्र में बोई गई चौलाई की फसल में रोग लग गया है। फसल चौपट होने से किसान मायूस हैं। क्षेत्र के किसानों व जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग से फसलों में रोग की रोकथाम के लिए शीघ्र प्रयास करने की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड कपकोट के अधिकांश क्षेत्रों में रवि की फसल के समय चौलाई (राम दाने) की फसल उगाई जाती है। इस बार चौलाई की फसल रोग की चपेट में आ गई है। मल्लादानपुर क्षेत्र के पिंडर घाटी के गांव किलपारा, बदियाकोट, सोराग, वाछम, तीख, डौला, सोराग, बोरबलडा, भराकाण्डे, खाती, बघर, कर्मी, पेठी, दोबाड, ढोक्टी, डना, तोली में किसानों की फसल चौपट हो गई है।

इससे काश्तकार परेशान हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह बिष्ट, महिपाल दानू , जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू, राजू दानू, महेश बघरी, गोकुल दानू, प्रधान गुलाब राम, केशर दानू, मोहिनी सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह को इस समस्या से अवगत कराया। विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र चौलाई की फसल में लगे रोग की रोकथाम के लिए प्रयास करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें