बागेश्वर। शिक्षण संस्थानों के निकट तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत के बावजूद कई दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को एसएसआई यूआर आर्या और एसआइ एमसी पलड़िया के नेतृत्व में एक दर्जन दुकानों की तलाशी ली गई। इस दौरान स्कूलों से सौ मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा आदि नशीले पदार्थ बेचने पर दो दुकानदारों का चालान किया गया।