फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पैक्स कैडर सचिवों को सातवां वेतनमान दिए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सभी सहकारी सचिवों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विकास भवन परिसर में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समितियां सहकारिता विभाग की प्रथम सीढ़ी है। समिति के सचिव और कर्मचारियों को छोड़कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का राजकीय कोष से वेतन आहरित होता है।

हड़ताली कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान का लाभ देने, निबंधक कार्यालय के प्रस्ताव के अनुसार कैडर सचिवों की सेवाओं का सरलीकरण कर राजकीय कोष से वेतन आहरण कर वेतन का स्थायी समाधान निकालने, पांचवें और छठे वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र करने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने, पदोन्नत वेतनमान देने सहित सभी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, प्रकाश जोशी, खीम राम, चंदन गिरी, कैलाश मिश्रा, उमेश जोशी, शेखर चंद्र, अंबा दत्त, अनिल मेहता, तारा दत्त जोशी, सुरेश साही, गणेश सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें