जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
मंडलसेरा मार्ग पर जल भराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध नहीं करने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंची मंडलसेरा क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि मंडलसेरा को जाने वाली सड़क पर बारिश के कारण जल भराव हो रहा है।
पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिक बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाता है। इससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में कमला भैसोड़ा, चंपा देवी, अंबिका धपोला, हंसी द्याराकोटी, गोविंदी देवी, गरिमा मनराल, रजनी, दुर्गा, कमला, नीमा, शांति मेहता, पूर्व छात्र नेता मनीष मनराल, अंकित नगरकोटी, पंकज, विशाल नेगी आदि थे।