फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसे को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। महिला जागरूक मंच बांसे की बैठक में गांव को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की गई। गांव में बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में गांव की बिजली, पानी और रोजगार की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


उप ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बड़ेत ग्राम पंचायत में वल्ला बांसे, वरूग और कफलानी आते हैं, जबकि सुमगढ़ ग्राम पंचायत में पल्ला बांसे आता है। वल्ला, पल्ला बांसे, वरूग और कफलानी को मिलाकर बांसे के अलग ग्राम पंचायत बननी जरूरी है। बगैर अलग ग्राम पंचायत बने इस क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। संचालन वार्ड पंच सदस्य प्रेमा ने किया। बैठक में अनीता, कमला, नीमा, कौशल्या, खष्टी, देवकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें