फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया शौर्य दीवार का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में शौर्य दीवार का निर्माण किया गया है। इस वॉल ऑफ हीरोज का अनावरण शुक्रवार को विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानियों और वीरों के बारे में हर छात्र को जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से हर महाविद्यालय में शौर्य दीवार का निर्माण किया गया है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एससी पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विशाल नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. एसएस धपोला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें