फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर-घर जाकर किया बाहरी लोगों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में हो रही चोरी समेत अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर कई किरायेदारों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

बता दें कि बागेश्वर नगर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरियों में बाहरी लोगों की संलिप्तता होने की आशंका रहती है। कई बार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने के बावजूद नाम-पता मालूम नहीं होने से आरोपी पकड़ में नहीं आते हैं। काम की तलाश में शहर और गांवों में जाने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने एक बार फिर कमर कस ली है। इसी के तहत शनिवार को नगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाहरी लोगों का सत्यापन किया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर बाहरी लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें