फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 593 बच्चों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर में सीबीएसई दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा पांच केंद्रों में संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षार्थी सार्थक श्रीवास्तव, सौभाग्या साह, चंद्रिका जोशी, विपाशा फर्त्याल, देवेश गढ़िया, दर्शन जोशी, आकांक्षा, दीक्षा ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर सामान्य आया था, जिसमें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्हें इस विषय में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। सीबीएसई परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. आशा तिवारी ने बताया कि परीक्षा में सभी 593 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, सेंट एडम्स स्कूल गरुड़, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई। नोडल अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी को बारहवीं की अंग्रेजी और 29 फरवरी को दसवीं की हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें