लोक सभा निर्वाचन में महज 15 दिन शेष बचे हैं लेकिन जिले में अभी तक शत प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं हो सके हैं। पुलिस और राजस्व पुलिस क्षेत्र में 70 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र ही जमा हो पाए हैं।
लोकसभा निर्वाचन के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जिले में शस्त्र को जमा कराती है। पुलिस ने बताया कि जिले में अभी तक 70 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। शेष लाइसेंस धारकों से संपर्क कर शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
राजस्व पुलिस क्षेत्र में अभी 151 असलहे जमा होने हैं जबकि रेग्यूलर पुलिस क्षेत्र में 439 शस्त्र जमा किए जाने हैं। कुल 590 असलहे अभी घरों में हैं। शत प्रतिशत असलहे जमा कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
कहां कितने शस्त्र
क्षेत्र शस्त्र जमा
रेग्यूलर पुलिस 1175 736
राजस्व पुलिस 205 54
आचार संहिता लगने के बाद जिले में शस्त्र जमा करने का आदेश जारी कर दिया गया था। अभी तक 70 प्रतिशत शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। शेष से संपर्क कर लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं। असलहे नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -- महेश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बागेश्वर