फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 56 शिकायतें दर्ज, 40 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय तुपेड़ और सूपी में बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। शिविरों में 56 शिकायतें दर्ज कराई गईं। 40 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तुपेड़ में एसडीएम प्रियंका रानी की की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक सुरेश गढि़या और जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने शिरकत की। विधायक गढि़या ने विधानसभा कपकोट में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से पहुंचाने को कहा। सूपी में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अनिल चन्याल ने की। कार्यक्रम में उपस्थित चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ने जन-जन की सरकार कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। दोनों शिविरों में 590 ग्रामीणों ने भागीदारी कर योजनाओं की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें