फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के 550 परिवार पांच दिन से अंधेरे में 

Sun, 13 Aug 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की चार ग्राम सभाओं के 550 परिवार पांच दिन से अंधेरे में हैं। सूचना के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


कपकोट के शरण, बघर, दोबाड़ और डोक्टीगांव की बिजली पांच दिन से गुल है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में पहले उरेड़ा से बिजली की आपूर्ति होती थी। ग्रिड से जुड़ने के बाद अब संचालन का जिम्मा यूपीसीएल के पास है। बताया कि विद्युत सप्लाई यूपीसीएल को हस्तांतरित होने के बाद सभी परिवारों को मीटर लगाने के लिए रुपये जमा करने को कहा गया।

पांच माह पूर्व रुपये जमा करने के बावजूद अभी तक ऊर्जा निगम ने उनके घरों में मीटर भी नहीं लगाए हैं। पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। वहीं, केरोसिन भी नहीं मिलता है। बिजली नहीं होने से रात्रि प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह बिष्ट, प्रधान गुलाब राम, जानकी देवी, बसंती देवी, राजू दानू, महेश बघरी आदि ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल कर एक सप्ताह के भीतर मीटर नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इधर, ऊर्जा निगम के जेई केसी जोशी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने की सूचना के बाद कर्मचारी भेजे गए हैं। जल्दी आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मीटर के लिए रुपये जमा होने की जानकारी उन्हें नहीं है। इस संबंध में पूरी जानकारी लेकर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें