बागेश्वर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जब्त करती पूर्ति विभाग की टीम। स
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रशासन, पुलिस और पूर्ति विभाग ने बुधवार को जिलेभर के में घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में छापा मारा।
इस दौरान टीम ने 54 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए। बागेश्वर के एसडीएम/प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी राकेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान बागेश्वर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 12, काफलीगैर से 9, गरुड़ से 18, कपकोट से 12 और कांडा से तीन सिलिंडर जब्त किए।
एसडीएम ने बताया कि संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग वर्षभर होता है लेकिन सरकारी अमला केवल त्योहारी सीजन में ही कार्रवाई करते दिखाई देता है।