बागेश्वर। जिला न्यायालय के नोटरी अधिवक्ता गणेश सिंह माजिला (51)का निधन हो गया है। सोमवार को सरयू गोमती तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के शोक में अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार संघ की शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शोक जताने वालों में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास व बलवंत सिंह भौर्याल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रमुख गोपा धपोला, पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि शामिल थे।
ग्राम प्रधान को मातृशोक
बागेश्वर। ग्राम पंचायत बौड़ी के प्रधान व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत की माता मुगुली देवी (96) का निधन हो गया। मंगलवार को सरयू, गोमती संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कुंदन परिहार, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, रवि करायत, खड़क टंगड़िया, बालम बिष्ट, भूपाल रौतेला आदि ने शोक जताया है।