फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं तो वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य योजना में स्वीकृति के बाद भी रूनीखेत-अमतौड़ा-डुंगरगांव-मजबे मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से नाराज डुंगरगांव व मजबे के ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।
विज्ञापन


डुंगरगांव और मजबे के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने से उन्हें यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन की स्वीकृति के बाद भी लोनिवि निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। बताया कि कई बार लोनिवि व जिला प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ ही लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। वहां पुष्पा देवी, उमेश जोशी, गीता जोशी, दया जोशी, भाष्कर जोशी, गीता देवी, महेश जोशी, धन सिंह परिहार, खीम सिंह परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें