बागेश्वर। रविवार फड़ व्यवसायी कल्याण समिति की ओर से पौराणिक बागनाथ मंदिर और वैणी माधव मंदिर कमेटी की ओर से वैणी माधव मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद चखा। फड़ व्यवसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम और वैणी माधव मंदिर कमेटी के नीरज पांडे ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।