बागेश्वर। शहर को जाम के झाम से निजात मिलने वाली है। नगर पालिका बस स्टेशन के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग और छह पॉकेट पार्किंग स्थलों का निर्माण कर रही है।
पालिका क्षेत्र में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या से निबटने के लिए नगर पालिका ने बस स्टेशन के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। बताया कि बस स्टेशन में थाने के पीछे खाली पड़ी जमीन में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।
भूतल पर बस, प्रथम तल पर कार और द्वितीय तल पर बाइक स्टेंड बनाने की कवायद तेज हो गई है। विधायक चंदन दास और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि चयनित भूमि पर बेसमेंट तैयार करने की संभावना भी तलाशी जा रही है। बताया कि पार्किंग स्थल निर्माण के लिए पालिका फंड में पर्याप्त बजट है। विधायक चंदन दास ने कहा कि शासन से और अधिक धन लाने का प्रयास होगा। शहर के विभिन्न मार्गों पर पॉकेट पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।