बागेश्वर। नव युवक मंगल दल नरगोली द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता धपोलासेरा ने जीत ली है। धपोलासेरा ने बागेश्वर को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धपोलासेरा और बागेश्वर के बीच खेला गया। धपोलासेरा ने बागेश्वर को 25-19, 25-21, 25-14 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कमल मटियानी को मैन आफ द सीरीज, गौरव धपोला को मैन आफ द मैच, बेस्ट बूस्टर विजय गोबियाल, बेस्ट डिफेंडर विजयपाल फर्स्वाण, बेस्ट स्मैशर का पुरस्कार गौरव धपोला को दिया गया। नेपाल टीम को सद्भावना पुरस्कार दिया गया। शशांक रौतेला, विनोद रौतेला रेफरी, यशपाल रौतेला स्कोरर, दीपक रौतेला कमेंटेटर थे।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चंतोला राजेंद्र राम थे। विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में प्रमुख गोपा धपोला ने सहयोग दिया। वहां प्रधान सतीश उप्रेती, दीपक रौतेला, नंदन सिंह रौतेला, पूर्व बीईओ भगवत रौतेला, हरीश रौतेला, गोविंद रौतेला, जगदीश रावत, पारस रावत, मनोज राठौर, दीपक उप्रेती, प्रधान अनिल रौतेला आदि थे।