फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो नदियां, फिर भी बागेश्वर प्यासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू, गोमती नदी तट पर बसे बागेश्वर शहर में बीते एक माह से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में पेयजल संकट के कारण लोगों को कई किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। जल संस्थान की करोड़ों की योजनाएं लोगों को पानी मुहैया कराने में असफल साबित हो रही हैं।

नगर के चौरासी, ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा, माजियाखेत, तहसील रोड, कफलखेत, द्यांगण आदि स्थानों में बीते एक माह से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं को पानी के इंतजाम के लिए कई किमी दूर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। लोग नदी, नौलों, धारों का दूषित जल पीने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो जल संस्थान का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उपभोक्ताओं को नियमित पानी मुहैया कराने की वकालत की है। जल संस्थान की दो योजनाएं अभी भी खराब चल रही हैं। अभियंताओं ने बताया कि योजनाओं को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि जिन स्थानों में पानी नहीं पहुंच रहा है उन स्थानों में टेंकर से पानी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें