फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे पूरा होगा हर गांव में बिजली का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना तथा हर घर बिजली सौभाग्य योजना की रफ्तार इसी गति से रही तो हर गांव को रोशन करने की सरकार की मंशा जल्द पूरी होने की उम्मीद नहीं है। निर्माण एजेंसी अभी तक मात्र दस फीसदी ही कार्य कर सकी है। शेष दो माह में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है।

केंद्र व राज्य सरकार हर गांव तथा हर घर को रोशन करने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, लेकिन पावर कारपोरेशन के अधिकारी ही सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा हर घर बिजली सौभाग्य योजना के जरिए हर घर तथा हर तोक में बिजली देने की योजना है। पावर कारपोरेशन को दिसंबर माह तक लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन बताया जा रहा है कि एजेंसी अभी तक महज दस फीसदी ही कार्य कर सकी है। परियोजना निदेशक यूपीसीएल एमके जैन के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है। निदेशक ने कौसानी के पास लौबांज गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए शेष दो महीने में कार्य लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने पावर कारपोरेशन के अभियंताओं के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की तथा जल्द कार्य पूरा करने को कहा। बैठक में रानीखेत के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्र, कुमाऊं परियोजना खंड के ईई डीएस बिष्ट, ईई पावर कारपोरेशन भाष्करानंद पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


कहां कितना काम होना है
दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत बागेश्वर जिले में 235 तोक में विद्युतीकरण होना है जबकि अभी तक महज 3 तोक में ही विद्युतीकरण हो सका है। सौभाग्य योजना के तहत 16278 संयोजन होने हैं जबकि अभी तक मात्र 1547 संयोजन हो सके हैं। इन कार्यों को पहले यूपीसीएल की प्रोजेक्ट विंग कर रही थी। वर्तमान में एसआरवी टैक्नो इंजीनियरिंग दिल्ली कार्य कर रही है।
विज्ञापन


ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
बागेश्वर। यूपीसीएल के परियोजना निदेशक ने घर-घर बिजली योजना की ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि लापरवाही मिली तो ठेकेदार से काम वापस ले लिया जाएगा। साथ ही शर्तो के उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को जिले के दौरे पर परियोजना निदेशक ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी जारी की। इसके साथ ही उन्होंने मातहतों के पेच भी कसे। चेताते हुए कहा कि कामकाज में कमी मिली तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें