फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के ठेकेदारों ने सात से दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन लोनिवि की बैठक में विभागीय अभियंताओं पर वादाखिलाफी का आरोप मढ़ा गया। बैठक में चेतावनी दी कि यदि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सात अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


लोनिवि विश्राम गृह में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों के भुगतान और अनुबंध कराने समेत अन्य समस्याओं को लेकर 27 जून से तीन दिन तक लोनिवि के प्रांतीय खंड में तालाबंदी की गई थी। तब लोनिवि के मुख्य अभियंता कुमाऊं, अधीक्षण और अधिशासी अभियंता ने लिखित आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित कराया था।

एक महीना बीतने के बावजूद समस्या जस के तस ही हैं। अंत में गरुड़ निवासी ठेेकेदार अंबा दत्त पांडे के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया गया। जिला महामंत्री संजय नेगी के संचालन में संघ के संरक्षक हीरा बल्लभ पाठक, भुवन लोहनी, रवि गढ़िया, पंकज कांडपाल, किशन सिंह, नवीन परिहार, राजेंद्र रावल, हरीश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें