फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐठाण में नंदा महोत्सव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड में नंदा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में तय किया गया कि इस बार जयपुर से नंदा मैय्या और लाटू देवता की मूर्तियां मंगाई जाएंगी। भोग कक्ष का निर्माण भी करवाया जाएगा। पूजा के लिए पेठी गांव से आने वाले देव डांगरों का भराड़ी बाजार पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। बैठक में सभी से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटने को कहा गया।
विज्ञापन


ऐठाण वार्ड स्थित भगवती मंदिर परिसर में डॉ. शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता, खीम सिहं ऐठानी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि नंदा महोत्सव 10 सितंबर से शुरू होगा। बैठक में कहा गया कि 12 सितंबर को पूजा के लिए पेठी गांव से भगवती और लाटू देवता के देव डांगर आएंगे।

13 को भंडारा होगा। बैठक में ऐठाण, बमसेरा, भानी, भयूं, लीमा, जसरौली, पालीडुंगरा और हिचौड़ी के लोगों से महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया। वहां सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सरपंच दीपक ऐठानी, भूपाल सिंह ऐठानी, जसौद सिंह, मोहन सिंह, जगत सिंह, नैन सिंह, माधो सिंह, दरबान सिंह कुंवर, बहादुर सिंह श्याम सिंह परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें