बागेश्वर। नई आबकारी व्यवस्था के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से जनपद की छह विदेशी, पांच देशी मदिरा की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया संपन्न हुई। बागेश्वर की विदेशी शराब की दुकान के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया।
डीएम रंजना राजगुरू की निगरानी में कलेक्ट्रेट सभागार में कुल 55 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जांच के बाद 16 आवेदनों में कमी पाई गई। सही पाए गए 39 आवेदनों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें विदेशी मदिरा की दुकानों का आवेदन शुल्क 11 लाख, देशी मदिरा की दुकानों से 2.42 लाख आवेदन शुल्क प्राप्त हुआ।
गरुड़ स्थित विदेशी मदिरा की दुकान के लिए निर्धारित लक्ष्य 48963099 के सापेक्ष 65120913 राजस्व में बलवंत सिंह के नाम, भराड़ी विदेशी मदिरा की दुकान निर्धारित धनराशि 34369270 के सापेक्ष 49836358 राजस्व में मनोज कुमार के नाम, काण्डा विदेशी मदिरा की दुकान निर्धारित लक्ष्य 8350000 के सापेक्ष 25351454 राजस्व में लछम सिंह के नाम, काफलीगैर विदेशी मदिरा की दुकान निर्धारित लक्ष्य 4664554 के सापेक्ष 12650000 राजस्व में उमेश चंद्र सिंह के नाम, विदेशी मदिरा शामा की दुकान निर्धारित लक्ष्य 9028257 के सापेक्ष 25362568 राजस्व में प्रताप सिंह के नाम, कंधार विदेशी मदिरा की दुकान के लिए निर्धारित लक्ष्य 8263118 के सापेक्ष 18298863 राजस्व में तारा सिंह के नाम अवंटित हुई।
वहीं देशी मदिरा की दुकान बागेश्वर निर्धारित लक्ष्य 36601591 के सापेक्ष 50675691 राजस्व में महिमन सिंह के नाम, देशी मदिरा की दुकान गरुड़ निर्धारित लक्ष्य 36662434 के सापेक्ष 46215114 में निर्मल कुमार के नाम, देशी मदिरा की दुकान भराड़ी निर्धारित लक्ष्य 4076871 के सापेक्ष 4076871 में भूपेंद्र सिंह के नाम, देशी मदिरा की दुकान काण्डा निर्धारित लक्ष्य 3161041 के सापेक्ष 4014516 राजेंद्र सिंह के नाम, काफलीगैर देशी मदिरा की दुकान निर्धारित लक्ष्य 7405422 के सापेक्ष 9034608 में जीवन सिंह कपकोटी को आवंटित हुई।
इस अवसर पर एसपी रामचंद्र राजगुरु, एडीएम राहुल गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता, एसडीएम एसएस राणा आदि मौजूद थे।